- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शिकायतकर्ता को पीटने...
उत्तर प्रदेश
शिकायतकर्ता को पीटने में चौकी इंचार्ज समेत एक दरोगा पर मुकदमा दर्ज
Admin4
15 Jan 2023 9:44 AM GMT

x
लखनऊ। राई का पहाड़ बनाने वाली राजधानी पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां शिकायतकर्ता पर चौकी इंचार्ज व बीट दरोगा ने लॉकअप में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता को तब तक पीटते रहे जब तक वह बेसुध नहीं हुआ।
शिकायतकर्ता उसने विनती करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिसकर्मियों की शिकायत आलाधिकारियों से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने बालागंज चौकी इंचार्ज समेत बीट दरोगा के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कुछ दिन पहले मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं से मारपीट करने के मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Admin4
Next Story