- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चलती कार में चोरी की...

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भैया दूज पर्व पर ससुराल से मायके जा रही महिला का बैग रास्ते में गायब हो गया। महिला ने वाहन चालक पर बैग गायब करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है।
कानपुर निवासी मधु ने बताया कि बुधवार को वह नौबस्ता से एक वैन संख्या यूपी 78जेआर 8932 में कस्बा तक आने के लिए सवार हुई थी। सुमेरपुर कस्बे में उतरने पर वाहन से उसका बैग गायब था बैग में दस हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र एवं कान के टाप्स एवं कपड़े थे। पीड़िता का आरोप है की वैन चालक उसको कुछ देर तक इधर-उधर घूमाता रहा इसके बाद कस्बे के नेहा चौराहा में उतारकर मौदहा की ओर भाग निकला। पीडिता ने बताया कि उसने अपने मायके सिसोलर थानाक्षेत्र के ग्राम गऊघाट छानी जाना था। महिला की तहरीर पर पुलिस सुमेरपुर कस्बे के चौराहो में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एस आई अमोल सिंह ने बताया कि महिला के तहरीर मिली है, वैन की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है बैग कहां से गायब हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।





