उत्तर प्रदेश

एक कार ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा

Admin4
7 Feb 2023 12:20 PM GMT
एक कार ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा
x
मथुरा। मथुरा जहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा। हैरानी की बात ये है कि इस बात का तब पचा चला जब कार टोल प्लाजा पर रुकी और सिक्योरिटी गार्ड की नजर कार के नीचे फंसे शव पर पड़ी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कार के नीचे से निकाला जो दो हिस्सों में बंटा हुआ था।
वहीं मामले में SP देहात त्रिगुन विशेन का कहना है कि जिस कार में शव फंसा था वह आगरा से दिल्ली जा रही थी। कार को दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह चला रहे थे। पुलिस की पूछताछ में बताया कि रात को एक्सप्रेस- वे पर कोहरा था। किसी वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ था। कोहरे में शव दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार में फंसकर घिसटता चला आया होगा।
पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से टूटा की-पैड मोबाइल और करीब 500 रुपए मिले हैं। शव बिगड़ जाने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। जिसके बाद अब पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV कैमरों को खंगालने में लगी हुई है। इतना ही नहीं शिनाख्त के लिए आसपास के गांव वालों में बात की जा रही है।
मामले में आगे SP ने बताते है कि एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-106 पर खून के निशान मिले हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वहां हादसा हुआ था। शव टोल प्लाजा तक घिसटता आया। माइल स्टोन-106 से टोल प्लाजा की दूरी करीब 11 किमी है। टक्कर कार से हुई या किसी और वाहन से इसकी जांच करने पर ही पता चल पाएगा।
Next Story