- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- काला सांप लिपटा, युवक...
उत्तर प्रदेश
काला सांप लिपटा, युवक बेहोश हुआ और फिर कभी नहीं उठा, डॉक्टरों ने सर्पदंश से किया इनकार
jantaserishta.com
19 Nov 2026 12:11 PM IST

x
हैरान करने वाला मामला.
पीलीभीत: पीलीभीत जिले के बीसलपुर स्थित मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राहुल कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वह उत्तराखंड के किच्छा में ड्यूटी पर जा रहे थे. रास्ते में अचानक एक काला सांप उनके पैरों से लिपट गया, जिससे वह घबरा गए और ईंट से वार कर सांप को भगाया. सांप के जाने के थोड़ी देर बाद राहुल की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और सांप काटने से इनकार किया.
जानकारी के मुताबिक, राहुल कश्यप किच्छा में ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान एक काला सांप उनके पैरों से लिपट गया. अचानक सांप के लिपटने से राहुल बेहद घबरा गए। खुद को बचाने और सांप को भगाने के लिए उन्होंने ईंट से वार भी किया, लेकिन काला सांप वहां से निकल गया.
सांप के जाने के कुछ ही देर बाद राहुल की हालत अचानक खराब हो गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. आसपास के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से घर में मातम पसरा है.
परिजनों के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने साफ कहा कि राहुल को सांप ने नहीं काटा था. सर्पदंश से मौत न होने की बात सामने आने के बाद अब यह सवाल बना है कि सांप के लिपटने के तुरंत बाद उनकी मौत कैसे हुई. मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.
राहुल का शव बीसलपुर स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया, जहां परिवार में चीख-पुकार मच गई. मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई. बीती शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. आशंका जताई जा रही है कि सांप काटने की आशंका में घबराहट से राहुल की मौत हुई होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





