- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कांवड़ यात्रा में 100...
कांवड़ यात्रा में 100 हॉर्न वाली बाइक ने खींचा सबका ध्यान पुलिस ने काटा चालान

हरिद्वार : कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर तरह-तरह के अनोखे वाहन और सजावट देखने को मिल रही है। इसी बीच एक ऐसी बाइक चर्चा में आ गई, जिस पर एक-दो नहीं बल्कि करीब 100 हॉर्न लगाए गए थे। बाइक को देखकर राहगीरों और कांवड़ियों की भीड़ का ध्यान उसकी ओर खिंच गया। बाइक का यह अनोखा मॉडिफिकेशन भले ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना, लेकिन यातायात नियमों के लिहाज से यह परेशानी का कारण बन गया। पुलिस की नजर जब इस बाइक पर पड़ी तो कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया गया।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़िया अपनी अनोखी मॉडिफाइड बाइक की वजह से चर्चा में आ गया। बाइक में सैंकड़ों हॉर्न लगाए गए थे, जिससे वह सड़क पर चलती-फिरती 'साउंड फैक्ट्री' बन गई थी। शंकराचार्य चौक पर चेकिंग के दौरान कनखल थाना पुलिस ने बाइक को रोका#Haridwar #ViralVideo pic.twitter.com/OGRt5aSS7A
— Pratyek News Live (@PratyekL) August 9, 2026





