- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में सुरक्षा को...
उत्तर प्रदेश
Badaun में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, सड़कों पर तैनात रहेंगी पीआरबी
Tara Tandi
22 April 2025 1:55 PM IST

x
Badaun बदायूं : सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत जिले को पांच दो पहिया पीआरबी मिली हैं। सोमवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर पीआरबी को रवाना किया। चार्ज के हिसाब से उन्हें रुट पर भेजा गया।
एसएसपी ने बताया कि डायल 112 मुख्यालय से अभियान के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, आपातकाल में त्वरित व सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए पांच पीआरबी दी गई हैं।
जो थाना वजीरगंज, बिसौली, इस्लामनगर, कादरचौक और सहसवान क्षेत्र में रहेंगी। लोगों को सुरक्षा के रूप से पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगी। सभी पीआरबी वाहनों में तकनीकी उपकरण वायरलेस हैंडसेट, एमडीटी मय सीयूजी फोन, बॉडीवार्न कैमरा,
लाइट-हूटर, फर्स्ट एड बॉक्स, वाटर बोटल, चार्जेबल टार्च, ड्यूटी करने वाले चालक व कमांडर के लिए हेलमेट, नाइट रिफ्लेक्टेड रेडियम जैकेट आदि रहेंगे। एसपी देहात डॉ. केके सरोज, सीओ उझानी शक्ति सिंह, डायल 112 के प्रभारी मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
TagsBadaun सुरक्षाबड़ा कदमसड़कों तैनात रहेंगी पीआरबीBadaun securitya big stepPRB will be deployed on the roadsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





