उत्तर प्रदेश

अभी-अभी हुआ बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, खड़ी बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

jantaserishta.com
29 Jun 2021 8:17 AM IST
अभी-अभी हुआ बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, खड़ी बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
x
सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया.

यूपी में मंगलवार सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ, जहां एक खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना इलाके में हाइवे के खंबा नंबर-62 पर खड़ी एक बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 5 यात्रियों की मौत हो गई.
इस हादसे को लेकर अभी तक जो जानकारी मिली है उससे पता चला है कि जिस बस में ट्रक ने टक्कर मारी है, वो एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस थी. बस यात्रियों से भरी हुई थी और आगरा से लखनऊ जा रही थी.
बस एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़ी हुई थी, तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें 5 लोगों की मौत हो गई. तीन यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story