उत्तर प्रदेश

High-tension तार की चपेट में आ जाने से 24 वर्षीय युवक की मौत

Harrison
5 Jun 2024 7:32 PM IST
High-tension तार की चपेट में आ जाने से 24 वर्षीय युवक की मौत
x
Shravasti श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरी चक पिहानी मे पूजा पाठ करते समय खड़ी की जा रही बांस के पताका हाई टेंशन तार में लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भिनगा कोतवाली Bhinga Kotwali क्षेत्र के ग्राम समरी चक पिहानी निवासी 24 वर्षीय यश राम पुत्र सुकइ गुप्ता बुधवार को अपने घर में पूजा पाठ करने के बाद बांस का पताका खड़ा करने जा रहा था, तभी बांस का पताका हाई टेंशन तार में टच कर गया जिससे बांस में करंट उतर आया यश राम Yash Ram की हालत खराब हो गई । परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Next Story