उत्तर प्रदेश

गंगानगर इलाके में एक डॉक्टर ने 12 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
14 Sep 2022 2:24 PM GMT
गंगानगर इलाके में  एक डॉक्टर ने 12 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
x

सिटी क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से शर्मनाक कर देने वाले मामला सामने आ रहा है। जिले के गंगानगर इलाके में एक डॉक्टर पर 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। बच्ची अपने मामा के साथ डॉक्टर के पास इलाज करवाने गई थी। जिस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इलाज करने के बहाने कमरे में किया दुष्कर्म: वहीं, बच्ची का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने क्लीनिक पर दबिश दे दी है, लेकिन डॉक्टर फरार है। सीसीटी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले की जांच सीओ सदर देहात पूनम सिरोही द्वारा की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि महिला अपने पति से तलाक के बाद बेटी के साथ अपने मां-बाप के पास रह रही है। एक दिन उसकी बेटी को बुखार आ गया। जिसके बाद बच्ची के मामा उसे गंगानगर स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गगन अग्रवाल के पास ले गए। जहां पर इलाज करने के बहाने डॉक्टर उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्चे घर पर पहुंची तो उसने रोते-रोते अपनी मां को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मां उसे तुरंत गंगानगर थाने ले गई।

पुलिस का बयान: एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं डॉक्टर के क्लीनिक पर भी दबिश दी गई है, लेकिन डॉक्टर अभी फरार है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही डॉक्टर को पकड़ लिया जाएगा।

Next Story