उत्तर प्रदेश

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी निकला आरोपी

jantaserishta.com
10 April 2022 10:40 AM IST
9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी निकला आरोपी
x

बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की एक बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बच्ची के पिता ने मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 42 वर्षीय राम भरोसे उनकी बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है.

पिता की ओर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. उसके साथ मोहल्ले के अन्य बच्चे भी थे. गांव में ही रहने वाले राम भरोसे ने बालिका को दस रुपये दिए और बोला कि बीड़ी का एक बंडल ले आओ और अपने लिए खाने के लिए कुछ ले आना. जैसे ही बालिका दुकान से बीड़ी बंडल लेकर उसके पास पहुंची, वह उसे बहाने से घर के अंदर बुला ले गया.
आरोप है कि राम भरोसे ने बालिका को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ देर बाद बालिका रोते बिलखते हुए घर पहुंची. परिवार वालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई गलत हरकत की जानकारी दी. इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी अपने घर से भाग गया.
हालांकि वह पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा दूर नहीं जा सका और जल्द ही पकड़ा गया. पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेज दिया है. वही आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story