- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में राहगीरों...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में राहगीरों से वसूली कर रहीं 9 युवतियां गिरफ्तार
Tara Tandi
21 Jun 2025 4:01 PM IST

x
Amla आंवला । कुछ युवतियां राहगीरों को रोककर रुपये वसूल रही थीं। कई राहगीरों ने रुपये देने से मना किया तो युवतियां अभद्रता करने लगीं। हंगामा और मार्ग पर जाम लगने पर पुलिस ने नौ युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पूछताछ में पता चला कि ये युवतियां गुजरात की रहने वाली हैं। चंदे के नाम पर लोगों से जबरन रुपये वसूलती हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को आंवला-बदायूं रोड के पनवड़िया गांव स्थित एक कॉलेज के समीप कुछ युवतियों का समूह राहगीरों को रोककर रुपये वसूल रहा था। युवतियां राहगीरों से अलग -अलग बहाना बना रही थीं। किसी से राजस्थान में सूखा पड़ने तो किसी से अनाथालय के नाम पर रुपये मांग रही थीं। आरोप है कि जो राहगीर रुपये नहीं देता था, उससे ये युवतियां अभद्रता कर रही थीं। कुछ राहगीरों से युवतियों की नोकझोंक होने और भीड़ एकत्र होने से मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। किसी राहगीर ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके से नौ युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य फरार हो गईं।
पूछताछ में युवतियों ने अपने नाम उर्मी , नीतू बारोड, कुसुम, अंजली बारोड, मनीषा, पूनम बारोड, टीना निवासी बटबा दुर्गानगर अहमदाबाद गुजरात बताया है। पुलिस ने सभी युवतियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है।
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गुजरात की करीब 25 युवतियों का समूह राहगीरों को रोककर जबरन रुपये की वसूली कर रहा था। सूचना पर नौ युवतियों को गिरफ्तार कर खिलाफ शांति भंग कार्रवाई की गई है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





