- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी की 59 सीटों पर...
उत्तर प्रदेश
यूपी की 59 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9 फीसदी मतदान
jantaserishta.com
23 Feb 2022 9:52 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान हुआ है.
हरदोई से बीजेपी उम्मीदवार नितिन अग्रवाल ने हरदोई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया. उन्होंने कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हरदोई में आठों सीट बीजेपी जीतेगी और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतने वाली है."
शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान
राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. सुबह के वक्त ठंड होने की वजह से मतदान कुछ धीमा है लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आने की उम्मीद है. इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





