- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नहर में डूबने से 8वीं...
उत्तर प्रदेश
नहर में डूबने से 8वीं के छात्र की मौत, सर्च अभियान जारी
Shantanu Roy
13 Aug 2022 11:56 AM GMT

x
बड़ी खबर
झांसी। झांसी के गणेशपुरा गांव में नहर में डूबने से 14 साल के लड़के की मौत हो गई। वो नहाने के लिए नहर पर गया था। कपड़े मिलने के बाद नहर पर सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद शव आधा किमी. दूर मिला। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।
8वीं का छात्र है, घर पर कह गया था, नहाकर आता हूं
बबीना इलाका के गणेशपुरा में रहने वाले वंशु का 14 साल का बेटा अनमोल 8वीं कक्षा में पढ़ता था। पिता ने बताया,"शुक्रवार को अनमोल गांव के पास से निकली नहर पर नहाने के लिए गया था। करीब 3 घंटे तक वो लौटकर नहीं आया। उसकी तलाश शुरू की। नहर पर पहुंचे तो उसके कपड़े रखे हुए थे। काफी तलाश के बाद बेटा नहीं मिला। तब नहर में तलाश शुरू की। रात को आधा किलोमीटर दूर बेटे का शव नहर से बरामद हो गया।" अनमोल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। मगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद ही परिवार को सौंपेगी।
Next Story