- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तालाब में डूबकर 8वीं...
उत्तर प्रदेश
तालाब में डूबकर 8वीं क्लास के छात्र की मौत, गेंद निकालने पानी में गया था
Shantanu Roy
10 July 2022 3:17 PM GMT

x
बड़ी खबर
वाराणसी। वाराणसी में रविवार को कक्षा 8 के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। छात्र दोस्तों के साथ रेलवे कॉलोनी में क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान गेंद तालाब में चली गई। गेंद निकालने तालाब में गए छात्र का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। छात्र को डूबता देख उसके साथ के लड़कों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
आनन-फानन में छात्र शांतनु को तालाब से बाहर निकाल कर उसे पास के सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना मंडुवाडीह के कंचनपुर नगर कॉलोनी की है। पुलिस ने बताया कि कंचनपुर कालोनी में सुरेश सिंह में रहते हैं। उनकी गुमटी मार्केट में बेकरी की दुकान है। उनका बेटा शांतनु सिंह उर्फ शानू (13) सेंट जॉन्स स्कूल में क्लास 8 में पढ़ता था। शांतनु अपने दोस्तों के साथ कंचनपुर क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में क्रिकेट खेलने गया था।
Next Story