उत्तर प्रदेश

17 साल की लड़की के साथ सात साल तक 'डिजिटल रेप' करने वाला 80 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Rani Sahu
16 May 2022 3:39 PM IST
17 साल की लड़की के साथ सात साल तक डिजिटल रेप करने वाला  80 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक 80 वर्षीय व्यक्ति पर 17 साल की लड़की के साथ सात साल की अवधि तक कथित तौर पर 'डिजिटल दुष्कर्म' (Digital Rape) करने का आरोप है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक 80 वर्षीय व्यक्ति पर 17 साल की लड़की के साथ सात साल की अवधि तक कथित तौर पर 'डिजिटल दुष्कर्म' (Digital Rape) करने का आरोप है. नोएडा पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. 'डिजिटल दुष्कर्म' में आरोपी व्यक्ति अपने हाथों, उंगलियों, पैर के अंगूठे या किसी अन्य वस्तु का उपयोग करता था.

जानकारी के अनुसार, मौरिस राइडर के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति पर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया गया था. नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया.
पता चला है कि आरोपी बुरे काम का विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी करता था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.


Next Story