उत्तर प्रदेश

गति निर्धारक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के 80 बच्चे हुए सम्मिलित

Admin4
19 March 2024 11:35 AM GMT
गति निर्धारक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के 80 बच्चे हुए सम्मिलित
x
बागपत। जवाहर नवोदय विद्यालय बागपत में नवोदय विद्यालय समिति के गति निर्धारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बागपत जिले के छात्र छात्राओं को आमंत्रित कर विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों को दिखाने एवं उनका इस्तेमाल करने का कार्य किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय टुकाली के 15 छात्र छात्राएं,प्राथमिक विद्यालय शरफाबाद के 15 छात्र छात्राएं, उच्च प्राथमिक विद्यालय शरफाबाद के 16 छात्र छात्राएं एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगौली तगा के 29 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने कम्प्यूटर लैब में जाकर कम्प्यूटर के बारे मे जानकारी हासिल की और पुस्तकालय में बैठकर पुस्तकों का अवलोकन एवं अध्धयन किया।
इसके बाद सभी छात्र छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें बुक बैलेंस दौड़, म्यूजिकल चेयर दौड़ एवं रस्साकसी की प्रतियोगिता आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा पुरस्कार के रूप में डिक्शनरी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में आए सभी छात्र छात्राओं को स्टेशनरी प्रदान की गई जिसमें रजिस्टर,पेन, जियोमेट्री बाॅक्श, कलर बाॅक्श एवं पेन्सिल बाॅक्श देकर सम्मानित किया गया। जिससे कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े और रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर हों। उपरोक्त कार्यक्रम एस के गुप्ता (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) चन्द्र प्रकाश सिंह (पुस्तकालयाध्यक्ष) चमन सिंह (शारीरिक शिक्षा शिक्षिका) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
Next Story