उत्तर प्रदेश

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रूद्रा ग्रुप के 8 छात्र-छात्रा प्राप्त करेंगे स्वर्ण पदक

Admin4
10 Dec 2022 11:52 AM GMT
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रूद्रा ग्रुप के 8 छात्र-छात्रा प्राप्त करेंगे स्वर्ण पदक
x
मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले 34वें दीक्षांत समारोह में रूद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के 8 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेंगें। यह पूरे रूद्रा ग्रुप के लिये अत्यन्त गौरव का विषय है, यह जानकारी शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्थान की कार्यकारी निदेशक डा0 उर्मिला मोरल व प्राचार्या डा. अनुप्रिता शर्मा ने कही।
जानकारी देते हुए उन्होनें बताया कि रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा 2015 से लगातार शिक्षा (फिजिकल एजुकेशन, हॉर्टिकल्चर, डेयरी साइंस, पॉलिटिकल साइंस, जर्नलिज्म, लाइब्रेरी साइंस, होम साइंस, जूलोजी एवं ह्यूमन डेवलपमेंट) गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रोंज मेडल पर लगातार अपना कब्जा बनाते जा रहे है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 15 दिसंबर, 2022 को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में रूद्रा गु्रप के संस्थानों के कई विद्यार्थियो को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना के ललित को हॉर्टिकल्चर में, अनुप्रिया यादव को डेयरी साइंस में, आशा रानी को एम.ए. पॉलिटिकल साइंस में, वंशिका सैनी को एम.जे.एम.सी. में, आर्ची कंबोज को फिजिकल एजुकेशन में, विनायक विद्यापीठ, मोदीपुरम की रवीना को लाइब्रेरी साइंस को स्वर्ण पदक मिलेगा।
Admin4

Admin4

    Next Story