उत्तर प्रदेश

लखनऊ की 75 फीसदी महिलाएं यौन रोगों से अनजान

Admindelhi1
12 April 2024 8:29 AM GMT
लखनऊ की 75 फीसदी महिलाएं यौन रोगों से अनजान
x
महीने तक हजार महिलाओं पर यह सर्वे किया गया

लखनऊ: शहरी क्षेत्र की 75 फीसदी महिलाएं यौन रोगों से अनजान हैं. रोग की वजह, बचाव के उपाय तक नहीं जानतीं. चौंकाने वाला यह खुलासा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल के सर्वे में हुआ है. महीने तक हजार महिलाओं पर यह सर्वे किया गया.

प्रोफेसर डॉ. सीमा द्विवेदी व उनकी टीम की ओर से 20 से 35 साल तक की महिलाओं से सर्वे में यौन रोग संबंधी सवाल पूछे गए. डॉ. सीमा के अनुसार, 75 फीसदी यानी 2250 महिलाओं के पास यौन रोगों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. इन्हें इस रोग के लक्षण, दिक्कत, बचाव व परिणाम के बारे में भी कुछ नहीं पता है.

हैरत तब हो गई जब इन महिलाओं में कई शिक्षित भी हैं. सर्वे में प्रतिशत महिलाएं गांव व 70 प्रतिशत शहर की हैं.

सर्वे से जुड़े अहम तथ्य:

● 03 महीने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की ओर किया गया सर्वे

● 03 हजार महिलाओं को सर्वे में डॉक्टरों की टीम ने किया शामिल

● 20 से 35 वर्ष की महिलाओं से सर्वे में पूछे यौन रोग संबंधी सवाल

● 15 प्रतिशत महिलाएं थोड़ा बहुत जानती, 10 प्रतिशत को अधूरी जानकारी

● प्रतिशत महिलाएं गांव की, 70 प्रतिशत शहर की सर्वे में हुईं शामिल

तमाम बीमारियों का खतरा

रोगों से बचाव के लिए भी अंजान हैं महिलाएं

सर्वे में 15 प्रतिशत महिलाएं ऐसी भी रहीं जिन्हें यौन रोगों के बारे में कुछ जानकारी है. रोग के बारे में उन्हें प्रारंभिक जानकारी है. इनसे होने वाले तमाम बीमारियां, बचाव के बारे में इन्हें भी ज्यादा नहीं पता है. वहीं 10 प्रतिशत को यौन रोगों की जानकारी है. हालांकि इनसे होने वाले तमाम रोगों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं पता है.

Next Story