उत्तर प्रदेश

बस्ती में धूमधाम एवं समारोहपूर्वक मनाया गया 74वॉ गणतंत्र दिवस

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 12:50 PM GMT
बस्ती में धूमधाम एवं समारोहपूर्वक मनाया गया 74वॉ गणतंत्र दिवस
x

बस्ती: 74वॉ गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में धूमधाम एवं समारोहपूर्वक मनाया गया। सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान हुआ, संविधान का संकल्प पढ़ा गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताए आयोजित की गयी। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित हुआ, जहॉ प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय निषाद ने परेड की सलामी ली, परेड का निरीक्षण किया तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया।

अपने सम्बोधन में उन्होने सर्वप्रथम आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होने कहा कि इनके त्याग एवं बलिदान के कारण ही हम आज आजाद एवं लोकतंत्र व्यवस्था वाले देश में निवास कर रहे है। 1950 में आज ही के दिन संविधान लागू करके हमने गणतंत्रात्मक व्यवस्था लागू किया।

उन्होने कहा कि संविधान के कारण ही आज हमें समानता का अधिकार प्राप्त है। कमजोर, शोषित, पीड़ित, वंचित लोगों को भी संरक्षण प्राप्त है। संविधान के द्वारा हमें अधिकार एवं कर्तव्य बताया गया है। संविधान के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलकर आज हमने विकास के नये सोपान प्राप्त किए है। आज हम विश्व की पॉचवी अर्थ व्यवस्था हैं। सैन्य क्षेत्र में भी हमारा महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होने कहा कि भारत की विश्व में बढ़ती साख का यह परिणाम है कि हमें जी-20 का अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। देश में खाद्यांन उत्पाद में वृद्धि के लिए किसानों को बीज, खाद एवं दवाए उपलब्ध करायी गयी है। किसानों को किसान सम्मान निधि प्रदान की गयी है। प्रदेश में आपराधिक प्रवृति के माफियाओं पर पूर्ण नियंत्रण लगा है।

इस अवसर पर उन्होने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को उनकी सेवाओं के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया। परेड की नेतृत्व करने वाली सीओ प्रीती खरवार, भाग्यवती पाण्डेय, किरन भाष्कर, सुरेन्द्र प्रसाद, विन्धयाचल, राजीव सिंह, सूर्य नारायण, पुष्प लता, अभिषेक कुमार, जयहिन्द यादव को सम्मानित किया। परेड में प्रथम पुरस्कार महिला टोली की कमाण्डर पुष्पलता, द्वितीय राजीव सिंह तथा तृतीय एन.सी.सी. के अभिषेक कुमार को पुरस्कृत किया।

मंत्री महोदय ने उत्कृष्ट विवेचना के लिए सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय को पुरस्कृत किया। उन्होने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त सर्वोत्कृष्ट सेवा मेंडल से मानसिंह, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, मृत्युन्जय पाठक, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, ओंमकार नाथ ओझा, छोटेलाल सिंह, छेदी यादव, दानबहादुर यादव, आजाद शाही, दीनानाथ त्रिपाठी, दयाराम तथा रहमत अली को पुरस्कृत किया। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा पुरस्कृत धर्मेन्द तिवारी को मान पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना, मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ आलोक प्रसाद, गणमान्य नागरिक तथा स्कूल के छात्र-छात्राए उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

मण्डलायुक्त सभागार में गोष्ठी को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि गणतंत्रात्मक व्यवस्था हमारे देश में हजारों साल से प्रचलित है। उन्होने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील किया कि उनके सम्पर्क में आये गरीब, शोषित, पीड़ित व्यक्ति की हरसंभव सहायता करके उसे लाभान्वित करें तभी हम संविधान के संकल्प के उद्देश्य को पूरा कर पायेंगे। उन्होने कहा कि पिछले 73 वर्षो में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में काफी प्रगति की है और अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इस अवसर पर उन्होने राष्ट्रगान एंव देश भक्ति गीत प्रस्तुत करने वाली राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं जानवी, सोनम, प्रियंका, शोफिया और उनकी अध्यापिका डा. अर्चना भारद्वाज को पुरस्कृत किया। गोष्ठी को अपर आयुक्त न्यायिक बृजकिशोर तथा जेडीसी पीके शुक्ला, उपनिदेशक पंचायतीराज बी.बी. सिंह, डा. शशि पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सुमन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनुपम, रमेश कन्नौजिया, संदीप यादव, शमीम अहमद, संतोष पाण्डेय, विवेक गुप्ता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सामूहिक रूप में राष्ट्रगान गाया गया तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प को पढ़ा गया। उन्होने सभाकक्ष में गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के शुभ अवसर पर हम सब स्वयं के साथ 5 लोगों के साथ इस गणतंत्र का उत्सव अवश्य मनायें तथा प्रत्येक व्यक्ति एक अच्छा कार्य करने का संकल्प लें। उन्होने कहा कि हम समय के अनुरूप संविधान सम्मत अपने आपको ढालें, स्वयं की कमियों को दूर करें, दूसरो में गलतियों को ना ढूढे़ अपितु उसके अच्छे गु़णों से सीख लें। स्वयं स्वमूल्याकंन करें, आत्म सुधार ही लोकतंत्रात्मक गणराज्य का मूलमंत्र है।

अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र ने कहा कि हमारा संविधान सभी को सफलता के लिए समान अवसर प्रदान करता है। इसके प्रति निष्ठा रखें, अनुशासित होकर अनुपालन करें, तो किसी प्रकार की कोई बाधा नही आयेंगी। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव, उप जिला मजिस्ट्रेट अतुल आनन्द, सहायक कोषाधिकारी सुभाष चन्द्र दूबे, सरदार जगवीर सिंह, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, अफजल हुसैन ने भी भावपूर्ण विचारों को व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार मिश्र ने किया। राजकीय कन्या इण्टर कालेज की शिक्षिका इन्दिरा श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्राओं ने (हम भारत के स्वाभिमान हैं) देश गीत प्रस्तुत किया। इन छात्राओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर के.के. उपाध्याय, सूर्यलाल, मो0 मुजतवा, मो0 रफीक, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, ओंकार पाण्डेय, रंजीत रंजन, सत्येन्द्र पाण्डेय, रंगीलाल, चिन्ताहरण, पिंकी श्रीवास्तव, साजमा खातून, रेनू बाला सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story