- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 7 साल का बच्चा हुआ...
उत्तर प्रदेश
7 साल का बच्चा हुआ लापता, घर से 50 कदम की दूरी पर बने तालाब में मिला शव
Shantanu Roy
29 Aug 2022 11:43 AM GMT

x
बड़ी खबर
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक गांव के तालाब में एक 7 साल के लापता बच्चे का शव मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लापता बच्चे की पूरी रात खोजबीन की तो रविवार सुबह तालाब में बच्चे का शव उतराता हुआ मिला। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ताजा मामला जिले के थाना निबोहरा क्षेत्र के एक गांव का है। यहां शनिवार रात 8:00 बजे एक बच्चा घर से लापता हो गया था। परीजन बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। वहीं, पुलिस ने परिजन की तहरीर पर तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोर्स के साथ मासूम की खोजबीन शुरू की।
सारी रात पुलिस ने आसपास के गांव में मासूम को तलाशा, लेकिन मासूम बच्चे का कुछ पता नहीं चला। अगले दिन रविवार सुबह 10:00 बजे घर से 50 कदम की दूरी पर बने तालाब में 7 साल बच्चे का शव मिला। क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरव कुमार सिंह ने बताया कि रात में 7 साल के मासूम के गायब होने की सूचना मिली थी। तत्काल गुमशुदगी दर्ज कराकर सर्किल के फोर्स के साथ बच्चे की तलाश कराई गई। पुलिस ने रात भर आस-पास के गांव में सर्च अभियान चलाया। लेकिन सुराग नहीं लग सका। सुबह घर के पास ही तालाब में बच्चे का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story