उत्तर प्रदेश

68 वर्षीय महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

Admin4
23 Nov 2022 3:03 PM
68 वर्षीय महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड
x
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी में 68 साल की महिला के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। आपको बता दें मृतक महिला अपने बेटी और दामाद के साथ सोसाइटी में रह रही थी। आज सुबह महिला ने 22 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कप मच गया। घटना की सूचना पाकर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई। वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के द्वारा बेटी और दामाद से पूछताछ की जा रही है कि आत्महत्या के कारणों की वजह क्या है।
Next Story