उत्तर प्रदेश

65 साल का दूल्हा और 20 साल की दुल्हन, बहराइच में अनोखा निकाह बना चर्चा का विषय

nidhi
31 Oct 2026 9:18 AM IST
65 साल का दूल्हा और 20 साल की दुल्हन, बहराइच में अनोखा निकाह बना चर्चा का विषय
x
65 वर्षीय रफीक बाबा की शादी का वीडियो वायरल
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में 65 वर्षीय रफीक उर्फ बाबा का 20 वर्षीय युवती से निकाह चर्चा में है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली पत्नी के निधन के करीब 14 महीने बाद उन्होंने दूसरी शादी की। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
रफीक नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीहाट मोहल्ले में मकबरा चौराहे के निवासी हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है और उनके नाती-पोते भी हैं। परिवार साथ होने के बावजूद पत्नी के निधन के बाद रफीक अकेलापन महसूस कर रहे थे। उन्होंने बच्चों के सामने दोबारा विवाह करने की इच्छा रखी। बच्चों की सहमति मिलने के बाद गुरुवार को शेखदहीर मोहल्ले की निवासी युवती से उनका निकाह हुआ।
Next Story