उत्तर प्रदेश

60 साल के बुजुर्ग आदमी ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की

Admin Delhi 1
14 Sept 2022 12:59 PM IST
60 साल के बुजुर्ग आदमी ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की
x

बागपत क्राइम न्यूज़: बालैनी क्षेत्र के मुकारी गांव में 60 साल के बुजुर्ग आदमी ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। दुष्कर्म के समय किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही आरोपी मौके से फरार हो गया है। इस घटनाक्रम की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

दुष्कर्म के समय देता था धमकी: मिली जानकारी के मुताबिक मामा के यहां रह रही एक किशोरी के साथ लगभग 60 साल अधेड़ आदमी पिछले कई दिनों से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। लड़की जब छेड़खानी का विरोध करती तो उसे आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता का आरोप है कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके घर में 60 साल का युवक घुस गया और जबरदस्ती दुष्कर्म करने कि कोशिश की। उसने आदमी की हरकतों का विरोध में उसने शोर मचाया, जब वह वहां से भाग गया।

पुलिस जांच में जुटी: इस घटना की सूचना लड़की ने अपने परिजनों को दी। किशोरी को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Story