- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 6 लोगों की मौत, यहां...
6 लोगों की मौत, यहां हुआ भयंकर सड़क हादसा, मची चीख पुकार

नोएडा. नोएडा (Noida) के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर सोमवार सुबह एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा जनपद के विभिन्न जगहों पर हुए अन्य सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह (Alok Singh) के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. उन्होंने बताया कि कार में दिल्ली निवासी एक महिला समेत चार लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि इस घटना में गौरव तथा लव कुश की मौके पर मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि कार में सवार लता तथा कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





