- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut में कोरोना के 6...

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : स्वास्थ्य विभाग ने 11 लोगों की जांच कराई, जिनमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए लोगों के परिजनों की भी जांच कराई जाएगी।
मेरठ में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छह नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से एक की हालत खराब होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांचें बढ़ाने की बात कही है।
जिले में शुक्रवार को 11 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से छह की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में अगर जांच का दायरा बढ़ाया जाता है, तो आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। वहीं पूर्व में पॉजिटिव आए एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि छह नए मरीजों के परिजनों की जांच भी कराई जाएगी। लोगों से अपील है कि मास्क लगाकर ही निकलें। खांसी, छींक, जुकाम हो या कोरोना की आशंका हो तो तुरंत जांच कराएं।
Tagsकोरोना6 नए केसस्वास्थ्य विभागअलर्टCorona6 new caseshealth departmentalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





