- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कूड़े में मिला 6 माह का...
उत्तर प्रदेश
कूड़े में मिला 6 माह का भ्रूण, मां का पता लगाने में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
8 Sep 2022 4:27 PM GMT

x
बड़ी खबर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-56 के कूड़ेदान में बुधवार को एक छह माह का भ्रूण मिला है। पुलिस ने उसको कब्जे में ले किया है। थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार शाम को सेक्टर-56 के कूड़ेदान में 6 माह का भ्रूण पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह भ्रूण किस महिला का है। पुलिस को शक है कि अवैध संबंधों के चलते बच्चा गर्भ में ठहर गया था। लोक-लज्जा के चलते महिला ने अपना गर्भपात करवाया है।
Next Story