उत्तर प्रदेश

55 किलो गांजा बरामद हुआ बोलेरो की छत में बने बाक्स से, दो आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
27 March 2022 10:10 PM IST
55 किलो गांजा बरामद हुआ बोलेरो की छत में बने बाक्स से, दो आरोपी गिरफ्तार
x

अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनियादरी जल प्रपात के पास रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो से तीन लाख रुपये कीमत की 55 किलो गांजा बरामद करते हुए दो आरोपितों को पकड़कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से उन्हें पता चला कि उड़ीसा से गांजा लादकर सोनभद्र के रास्ते सफेद रंग की बोलेरो आने वाली है। उसमें भारी मात्रा में गांजा लादकर वाराणसी की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने लखनियादरी जल प्रपात के पास वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। तभी सोनभद्र की तरफ से आ रही सफेद रंग की बोलेरो दिखाई दी। बोलेरो को रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख चालक वाहन लेकर भागने लगा। घेराबंदी करते हुए वाहन को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों में जय प्रकाश पांडेय पुत्र स्व. रामबदन पांडेय व मनीष राय पुत्र स्व. पारसनाथ राय निवासी पली थाना कसिमाबाद जनपद गाजीपुर बताया गया। आरोपितों ने वाहन की छत के नीचे नटबोल्ट से कस कर बाक्स बनाकर उसमें गांजा छिपाया हुआ था।

Next Story