- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ऐप डाउनलोड कराकर 50...

नोएडा। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ठग लिए। जालसाजों ने मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड कराकर वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित ने सेक्टर 113 थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में वी विश्वनाथन ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर 77 स्थित एक सोसाइटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल की थी। आरोपी ने कहा कि वह टाटा प्ले से बात कर रहा है।
आरोपी ने पीड़ित को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद पीड़ित से मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड कराई। ऐप के डाउनलोड होते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया। इसी बीच आरोपी ने उनके खाते से यूपीआई के जरिए 50 हजार रुपये निकाल लिए।
कुछ देर बाद मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।