उत्तर प्रदेश

ACCIDENT BREAKING: बाइक को टक्कर...सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, परिवार में कोहराम

jantaserishta.com
29 Nov 2021 10:25 AM IST
ACCIDENT BREAKING: बाइक को टक्कर...सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, परिवार में कोहराम
x
एक शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

नई दिल्ली: उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के नवाबगंज के बुदौना गांव के रहने वाले रामसरन पाल (उम्र 60 वर्ष), उनके दो पुत्र, एक नाती और एक अन्‍य रिश्‍तेदार एक ही बाइक पर एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्‍ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्‍हें टक्‍कर मार दी। इस दुर्घटना में पांचों लोगों की मौत हो गई। यह हादसा श्रृंगवेरपुर हाईवे पर हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही बुदौना गांव में कोहराम मच गया। गांव में रामसरन पाल के घर ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में हर कोई इस घटना को लेकर गमगीन है। लोग, एक ही बाइक पर पांचों लोगों के लौटने पर भी अफसोस जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ठंड की रात में एक ही बाइक पर लौट रहे लोगों का बाइक पर अच्‍छा संतुलन नहीं रह पाया होगा। यदि एक ही बाइक पर इतने लोग सवार न होते तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती। उधर, पुलिस का कहना है कि बाइक को टक्‍कर मारकर भागे वाहन की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story