उत्तर प्रदेश

हत्या में चार महिलाओं समेत 5 आरोपित गिरफ्तार

Admin4
30 Jun 2023 12:59 PM GMT
हत्या में चार महिलाओं समेत 5 आरोपित गिरफ्तार
x
बुढ़ाना। गांव अलीपुर अटेरना में फरहाना की हत्या कर दी गई थी। घटना में पति की तहरीर पर मृतका के भाई व भाभी समेत 13 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने चार महिला समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। गांव अलीपुर अटेरना में हुई फरहाना की हत्या के मामले में उसके पति शाहिद ने तहरीर में कहा कि वह अपनी पत्नी फरहाना व बहन शाइस्ता को लेकर बुधवार की शाम ब्यूटीपार्लर से लौट रहा था। आरोपित लाठी-डंडों, बलकटी, तमंचे से लैस होकर पहुंचे। इसी दौरान गांव के डाकघर के पास चौराहे पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
इस दौरान धारदार असलहा से भी वार किए गए। शाहिद व उसकी बहन शाइस्ता ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शाहिद की तहरीर पर मृतका के भाई फरमान, नोमान, शादाब व भाभी सलमा पत्नी नोमान, सानिया उर्फ भूरी पत्नी शादाब को नामजद किया गया है।
इसके अलावा परिवार के व पडौसी अन्य धारा, नौशाद, लईक, फरमान, सोना, सोनिया, तबस्सुम को भी नामजद कराया गया है। पुलिस ने आरोपित फरमान पुत्र रहीश, सलमा पत्नी नोमान, सानिया उर्फ भूरी पत्नी शादाब, तबशुम पत्नी नबाव, सोनिया पत्नी मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया। फरमान की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त डन्डा भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों का चालान कर दिया।
Next Story