उत्तर प्रदेश

42 साल का कुंवारा, महाराज का वीडियो देखा और कर दी हत्या की प्लानिंग

Saba Naaz
29 Jun 2025 5:37 PM IST
42 साल का कुंवारा, महाराज का वीडियो देखा और कर दी हत्या की प्लानिंग
x
Gorakhpur गोरखपुर : शादी कराने का झांसा देकर गोरखपुर बुलाकर जबलपुर के युवक की हत्या के मामले में एक युवती और युवक का नाम सामने आया है। गोरखपुर में किराए के मकान में रहने वाले इन दोनों आरोपियों ने युवक को विश्वास में लेकर जेवर और नकदी लूटने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। वहीं मृत युवक के परिजन जबलपुर पुलिस के साथ हाटा कोतवाली में तीन दिन से जमे हैं। देवरिया जिले की रहने वाली युवती गोरखपुर के कूड़ाघाट में किराए के मकान में एक युवक के साथ रहती है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के निवासी मृतक इंद्र कुमार तिवारी के भाई अजय कुमार तिवारी ने बताया कि एक कथावाचक के पास भाई इंद्र कुमार शादी के लिए गया था।
वहां बताया था कि 18 एकड़ जमीन है और इसके अलावा भी संपत्ति है। कथावाचक ने 42 साल की उम्र में शादी नहीं करने का सुझाव दिया। इसका वीडियो कथा वाचक की आईडी से सोशल सोशल मीडिया पर चल रहा था। इसे देखने के बाद आरोपी युवक व युवती ने इंद्र कुमार से संपर्क किया। मोबाइल पर अक्सर बातें भी करते थे।
Next Story