उत्तर प्रदेश

42 हुए निलंबित, परीक्षा में हुआ ये...

jantaserishta.com
15 May 2022 10:29 AM IST
42 हुए निलंबित, परीक्षा में हुआ ये...
x

लखनऊ: केजीएमयू में एमबीबीएस की आंतरिक परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जूनियर छात्र सीनियर की जगह परीक्षा दे रहे थे। केजीएमयू प्रशासन ने शुरुआती जांच के बाद 42 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को आठ सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपित छात्रों के अभिभावकों को सूचना दी गई है।

केजीएमयू में एमबीबीएस छात्र पढ़ाई के दौरान विभिन्न विभागों में काम करते हैं। विभाग असेसमेंट टेस्ट लेते हैं। इसमें छात्रों ने कितना सीखा, इसे परखा जाता है। सभी छात्रों को टेस्ट देना जरूरी होता है। एमबीबीएस मेडिसिन एसेसमेंट टेस्ट के दौरान 21 छात्रों को अपने सीनियर की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। एकेडमिक्स डीन डॉ. उमा सिंह ने परीक्षा देने वाले वाले 21 छात्रों को निलंबित कर दिया है। जिन 21 छात्रों के लिए यह फर्जीवाड़ा किया गया था उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story