उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद सपा महानगर व्यापार सभा में 40 सदस्य, तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

Mohammed Raziq
4 Oct 2023 12:29 PM IST
इलाहाबाद सपा महानगर व्यापार सभा में 40 सदस्य, तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
x
40 सदस्य, तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
उत्तरप्रदेश समाजवादी पार्टी के महानगर व्यापार सभा में 40 सदस्य चुने गए हैं. अमित गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी के चौक स्थित कार्यालय में देवी लाल गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, राजेश केसरवानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता, अब्दुल मन्नान, श्यामसुंदर केसरवानी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सुभाष चंद्र यादव, अभिषेक गुप्ता, मोहम्मद अरशद, पिंटू निषाद को उपाध्यक्ष, विकास गुप्ता को महासचिव, गणेश प्रसाद साहू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
घनश्याम बाबू, कृष्ण गोपाल पांडेय वरिष्ठ सचिव, राजनारायण विश्वकर्मा, जय कुमार निषाद, रितेश कुमार केसरवानी, जीतू सोनकर, वसीम अहमद, मोहम्मद अरमान कुरैशी, वीरेंद्र शर्मा, प्रखर चड्ढा, अंकित जायसवाल, मिर्ज़ा मुस्तफा, हारुन, मनोज गुप्ता, अश्विनी जायसवाल व मोहम्मद नादिर को सचिव बनाया गया. रामजी भारतीय, अरमान अहमद, सौरभ सोनकर, मनोज ठाकुर, धीरज जायसवाल, अमित पांडेय, मंजीत कुशवाहा व शनि श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य और हेमू यादव सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं. सुनील कुमार गुप्ता को इलाहाबाद दक्षिणी, अफजल शाहनवाज इलाहाबाद पश्चिमी तथा मोहम्मद तबरेज़ अंसारी को इलाहाबाद उत्तरी का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया. व्यापार सभा के मनोनयन के दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रवींद्र यादव आदि मौजूद रहे.
Next Story