उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दबकर मौत

Shreya
19 July 2023 11:42 AM GMT
बुलंदशहर में मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दबकर मौत
x

बुलंदशहर। जिले के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मवई में आज तड़के मकान का लिंटर गिर गया। जिसके मलबे में घर में सो रहा पूरा परिवार दब गया। लिंटर के मलबे में दबकर चार लोगों के मरने की जानकारी आ रही है। दो लोगों के शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें गांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। जिसमें चार लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हादसे में दो लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बुलंदशहर के थाना नरसेना इलाके के मवई गांव में तड़के मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में परिवार के आधा दर्जन से अधिक सदस्य दब गए। जिसमें चार की मौत हो गई है। दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि मकान की दूसरी मंजिल पर कल ही लिंटर डाला गया था। परिवार के 13 सदस्य नीचे सो रहे थे। तड़के हुए हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की है।

सूचना मिलते ही सर्किल सीओ सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। गांववासी और अन्य लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। अभी तक राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता की मौत की पुष्टि हो गई है। दो कुलदीप और धर्मेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Next Story