- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भीषण सड़क हादसे में 2...

x
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज सुबह भीषण सड़क हादसे में 2 महिला मजदूर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से मजदूर गंभी रूप से घायल बताए जा रहे है। रविवार सुबह हुए हादसे से चारों औऱ चीख- पुकार मच गई। सुचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ललितपुर में आज की सुबह NH 44 पर आमने सामने हुई ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़त हो गई।
मृतक और घायल मजदूर ग्राम बम्होरी सर के निवासी बताए जा रहे हैं। फसल काटने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से सुबह 9 बजे के दरम्यान जा रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी लगने पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी मौके पर पहुंच गए।

Rani Sahu
Next Story