- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 4 लाख महिलाओं के खातों...
उत्तर प्रदेश
4 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 10,000 रुपए, लाभार्थियों ने पीएम मोदी, सीएम नीतीश को दिया धन्यवाद
SHIDDHANT
26 Sept 2025 10:47 PM IST

x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की गई है। वहीं, मुजफ्फरपुर की 4 लाख महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये हस्तांतरित किए। लाभार्थियों ने इस योजना के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद किया है। 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत सफल व्यवसाय स्थापित करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।
मुजफ्फरपुर की लाभार्थियों ने इस योजना को ऐतिहासिक बताते हुए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। लाभार्थी महिलाओं ने इस योजना को अपने जीवन में बदलाव लाने वाला कदम बताया। लाभार्थी राजलक्ष्मी देवी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पहले मैं घर पर ही रहती थी, लेकिन जीविका समूह से जुड़ने के बाद अब मैं आत्मनिर्भर बनने की राह पर हूं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद। इस योजना से हम छोटा-मोटा रोजगार शुरू कर सकते हैं। अगर बिजनेस अच्छा चला तो सरकार 2 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता देगी।
चंदा देवी ने कहा कि हमें 10 हजार रुपए मिले हैं, जिससे हम अपने रोजगार को आगे बढ़ाएंगे। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। पहले आर्थिक तंगी थी, लेकिन अब स्थिति बेहतर होगी। महंगाई के इस दौर में एक की कमाई से घर चलाना मुश्किल है। अब पति-पत्नी दोनों की कमाई से परिवार की खुशहाली बढ़ेगी।
आशा देवी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए दिए गए हैं। अगर हम रोजगार को अच्छे से चलाएंगे तो 2 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। यह योजना हमारे लिए वरदान है। सविता कुमारी, जो इंदिरा जीविका समूह से जुड़ी हैं, ने कहा कि मेरे खाते में 10 हजार रुपए आए हैं। हम मेहनत से रोजगार करेंगे। पीएम मोदी ने इस योजना के जरिए हमारी किस्मत जगाने का काम किया है। अन्य लाभार्थियों ने कहा कि इस योजना से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार के विकास में भी मदद मिलेगी। लाभार्थियों का मानना है कि पहले परिवार की जिम्मेदारी सिर्फ पुरुषों पर थी, लेकिन अब महिलाएं भी कमाई कर परिवार को मजबूत करेंगी।
Tagsबिहारमुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनापीएम मोदीसीएम नीतीश कुमारमहिलाओं के लिए आर्थिक सहायताआत्मनिर्भर भारतमुजफ्फरपुरलाभार्थी महिलाएंरोजगार सशक्तिकरणवित्तीय सहायताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





