उत्तर प्रदेश

35 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत

Admin4
2 Feb 2023 10:45 AM GMT
35 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत
x
वाराणसी। अकथा सत्संग नगर कॉलोनी में गुरूवार को 35 वर्षीय राजू की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। वह सत्संग नगर का ही निवासी था। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि राजू नशे का आदी था। घर की चाभी खो जाने के कारणवश वह परेशान था। घर में जाने के लिए वह नशे की हालत में पाइप पकड़कर छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में जानकारी हेतु मृतक की पत्नी बबिता से पूछताछ किया जा रहा है। मृतक राजू सफाईकर्मी था। परिवार में पत्नी बबिता और दो साल की बेटी है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Next Story