उत्तर प्रदेश

उत्तर रेलवे के 31 कर्मी हुए सेवानिवृत्त, डीआरएम ने दी शुभकामनायें

Admin Delhi 1
8 May 2023 8:00 PM IST
उत्तर रेलवे के 31 कर्मी हुए सेवानिवृत्त, डीआरएम ने दी शुभकामनायें
x

लखनऊ: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 31 रेल कर्मचारी सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान प्रत्येक कर्मी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया। जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे भेजा जायेगा। इन कर्मचारियों को कुल 10 करोड़ 39 लाख 69 हजार 887 रुपये का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी जं (कैंट) लाल जी चौधरी ने सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान किया। सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमित पाण्डेय ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डीआरएम एसके सपरा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनायें दी।

Next Story