उत्तर प्रदेश

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से 3 किशोर शौचालय के ऊपर लगे टीन शेड को काटकर हुए फरार, 2 को पुलिस ने पकड़ा

Admin4
1 Jan 2023 10:07 AM GMT
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से 3 किशोर शौचालय के ऊपर लगे टीन शेड को काटकर हुए फरार, 2 को पुलिस ने पकड़ा
x
मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मोर्चा घर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण किशोर गृह से शनिवार सुबह 3 किशोर फरार हो गए।
इस घटना के बारे में पता चलते ही केयरटेकर (Caretaker) ने इस बात की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। वहीं, घटना की सूचना पाकर जांच में जुटी पुलिस (Police) ने 2 किशोर को मांडा प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है जबकि 1 की तलाश चल रही है।
इस मामले में जानकारी देते हुए केयरटेकर प्रदीप ने बताया कि 6.30 बजे जब ड्यूटी चेंज हो रही थी, इसी दौरान रसोईया ने तीनों के फरार हो जाने की बात बताई थी। इसके बाद किशोरों की गिनती कराई गई तो 77 में से 3 किशोर कम पाए गए। उन्होंने आगे बताया कि फरार 3 किशोर में से 2 चोरी और 1 छेड़खानी के मामले में बंद थे। जिनमें से 2 देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि 1 जिगना थाना क्षेत्र का निवासी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह की कुल क्षमता 30 किशोरों के लिए है। मगर यहां पर वर्तमान में कुल 77 किशोर विभिन्न मामलों में बंद है। जिसमें मिर्जापुर के 31, सोनभद्र के 21 और भदोही के 25 किशोर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बंद है। साथ ही कर्मचारियों की भी यहां पर काफी कमी है।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर टीम गठित कर 2 किशोरों को बरामद कर लिया गया है। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये तीनों पीछे के रास्ते से शौचालय के ऊपर लगे टिन शेड को काटकर फरार हुए थे। SDM सदर चंद्रभानु सिंह के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई में जुटे गए हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story