- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 30 लाख की अफीम सहित 3...

x
फर्रुखाबादन। फर्रुखाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख की अफीम सहित अन्तर्राज्यीय गैंग के 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस नें उनका चालान कर दिया है। दरअसल, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, एसओजी प्रभारी अशोक कुमार व सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी की संयुक्त टीम नें पंजाब नेशनल बैंक ठंडी सड़क से आरोपी सद्दाम अंसारी पुत्र अब्बास अंसारी निवासी ग्राम तारवाड़ीह लातेहार झारखंड, मंशूर आलम पुत्र मेहंदी अंसारी मनफेरी लातेहार झारखंड व उदयवीर उर्फ बबलू पुत्र छविराम कुशवाह करदौली जलालाबाद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में जानकारी देते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा नें बताया कि पुलिस लाइन में आरोपियों के पास से 3 किलो नाजायज अफीम बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख है। इतना ही नहीं पुलिस ने 3 मल्टीमीडिया मोबाइल, 3150 रूपये, एक बाइक बरामद भी बरामद किया है। इस दौरान सीओ सिटी प्रदीप कुमार भी रहे।
Next Story