- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रामायण के किरदार...

x
बड़ी खबर
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में रामलीला मंचन का रिहर्सल रविवार को हुआ। पहले दिन गणेश वंदना के साथ शबरी प्रसंग का मंचन हुआ। फिल्म 'मैंने प्यार किया' फेम भाग्यश्री ने शबरी का किरदार निभाया। उनके अभिनय ने प्रसंग को जीवंत कर दिया। ये रामलीला कई मायनों में खास होने जा रही है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन केवट, सांसद मनोज तिवारी परशुराम और आजमगढ़ सांसद निरहुआ लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहे हैं। यहां की रामलीला का ये तीसरा साल है। पिछले 2 साल से दर्शकों ने वर्चुअल रामलीला ही देखी है। भाग्यश्री को शबरी के रूप में देखने के लिए लक्ष्मण किला के मैदान में दर्शकों की भीड़ लगी रही। सीता की तलाश में जंगल में भटकते हुए श्रीराम और लक्ष्मण शबरी की कुटिया के पास पहुंचते हैं। प्रभु को अपने सामने देखकर शबरी भाव-विभोर हो जाती हैं। इसके बाद उन्होंने प्रभु की सेवा करते हुए श्रीराम को जूठे बेर लिखाए। रामलीला में श्रीराम की भूमिका में राहुल भूचर की ड्रेस सज्जा और अभिनय को दर्शकों ने सराहा।
महाभारत में धृतराष्ट्र का अभिनय करने वाले गिरजा शंकर रामलीला में राजा दशरथ बनेंगे। बिंदु दारा सिंह हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। शाहबाज खान रावण का किरदार निभाएंगे। फिल्म स्टार रजा मुराद, कपिल शर्मा शो में बुआ का किरदार निभाने वाली उपासना सिंह समेत फिल्म जगत के कई कलाकार रामलीला में अभिनय कर रहे हैं। 1600 वर्ग फीट के विशाल LED सेट भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस रामलीला का दूरदर्शन पर शाम 7 से 10 बजे तक लाइव प्रसारण हो रहा है। डीडी मेट्रो, यूपी दूरदर्शन, नेशनल यूट्यूब और सोशल मीडिया पर डेली लाइव हो रहा है। इस रामलीला की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2020 में 16 करोड़ और 2021 में 22 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसका लाइव टेलीकास्ट देखा था। रामलीला में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, (स्वतत्र प्रभार मंत्री) आयुष दया शंकर, कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा अलग-अलग तारीख में शामिल होने वाले हैं।
Next Story