उत्तर प्रदेश

सरकारी किताबों को रद्दी में बेचने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Admin4
14 Feb 2023 12:19 PM GMT
सरकारी किताबों को रद्दी में बेचने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
x
हसनपुर। बेसिक शिक्षा की किताबों को रद्दी में बेचे जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बतादें कि सरकारी स्कूलों की किताबों को ग्राम कनेटा में कबाड़ी की सुसराल में पकड़ा गया था। पुलिस ने बालाजी इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोपराइटर राजू व फारुख पुत्र असगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
बेसिक शिक्षा की किताबों को रद्दी में बेचे जाने की गूंज शासन स्तर पर भी गूंज गई। बीते दिन जिला अधिकारी बीके त्रिपाठी ने थाना सैदनगली व चंदनपुर खादर पहुंचकर मौका मुआयना किया था। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
प्रकरण बड़ा होने के कारण जब जांच की गई तो सप्लायर संजीव राणा पुत्र रतन पाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर सुल्तानपुर ठेर थाना गजरौला, शिक्षा विभाग के बाबू जयपाल सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासी मोहल्ला होली वाला एवं कबाड़ी सरफराज पुत्र कलुवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ अभिषेक कुमार यादव ने केस का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपियों को शिक्षा विभाग की निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Next Story