उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 250 जोड़ों की हुई शादी

Admin Delhi 1
17 Feb 2023 1:11 PM GMT
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 250 जोड़ों की हुई शादी
x

प्रतापगढ़ न्यूज़: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विभिन्न सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थलों पर 250 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड लालगंज के 86, टाउन एरिया लालगंज के 09 एवं रामपुर संग्रामगढ़ के 35 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर लालगंज में आयोजित किया गया। विकास खण्ड परिसर लक्ष्मणपुर में 35 जोड़ों का विवाह, विकास खण्ड गौरा के 29 व शिवगढ़ के 30 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर शिवगढ़ में आयोजित किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका बेल्हा के 11 जोड़ों, टाउन एरिया कटरा मेंदनीगंज के 05 जोड़ों का विवाह शहीद उद्यान (कम्पनी बाग) में आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त टाउन एरिया रानीगंज के 02 जोड़ों, टाउन एरिया सुवंशा के 06 जोड़ों एवं टाउन एरिया पृथ्वीगंज के 02 जोड़ों का विवाह नगर पंचायत परिसर रानीगंज में आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रशंसा की व वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्या के दाम्पत्य के जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 51000 प्रदान की जाती है जिसमें रूपये 35000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है, विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल एवं सात बर्तन) हेतु रूपये 10000 तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रूपये 6000 की धनराशि व्यय की जाती है।

Next Story