उत्तर प्रदेश

करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Kajal Dubey
14 Aug 2022 7:03 PM IST
करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
पड़रौना। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के सुखपुरा में शनिवार को करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव टोला लौंगपुरा निवासी बलराम कुशवाहा (25) शनिवार की सुबह घर में लगे बिजली के तार से करंट की चपेट में आ गए। इससे वह बेसुध होकर गिर गए। परिजन उनहें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बलराम कुशवाहा की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी कांति देवी बार-बार बेसुध हो जा रही थीं।
Next Story