- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 25 हजार का ईनामी...
उत्तर प्रदेश
25 हजार का ईनामी अभियुक्त मुंबई से गिरफ्तार, दुष्कर्म का दर्ज था मुकदमा
Admin4
22 Dec 2022 6:24 PM GMT

x
शाहजहांपुर। गैरइरादन हत्या को मुकदमा दर्ज था और अभियुंक्त पर 25 हजार रूपये का ईनाम था। जोआठ माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने ईनामी अभियुक्त को मुंबई से किया गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को ट्राजिट रिमाण्ड पर लेकर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि 24 अप्रैल 22 को अभियुक्त गोपीचंद निवासी मोहरतला थाना निगोही के खिलाफ 14 साल की लड़की भगाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना दरोगा सुनील कुमार द्वारा की गई थी। किशोरी के कोर्ट के बयान के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की बृद्वि की गई थी।उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए थे। लेकिन वह नहीं मिला था, जो आठ माह से फरार चल रहा था। एसपी ने अभियुक्त पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। एसओ ने बताया कि अभियुक्त ने परिवार वालों से षंडयंत्र रचकर स्वयं गायब हो गया था।
अभियुक्तकी मां ने किशोरी के परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त मुंबई में मजदूरी कर रहा है। सर्विलांस टीम की सूचना पर पुलिस मुंबई गई और अभियुक्त गोपीचंद को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद ट्राजिट रिमाण्ड पर लिया गया।

Admin4
Next Story