उत्तर प्रदेश

15 साल बाद गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी आरोपी

Admin4
6 Jan 2023 1:31 PM GMT
15 साल बाद गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी आरोपी
x
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की देहात कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के एक इनामी आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी कि संदीप कुमार निवासी गांव फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वर्ष 2007 में अपने गांव की लड़की को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने लड़की पिंकी को बरामद कर लिया है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह पिंकी से प्यार करता था और पिंकी के माता-पिता उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं थे। वह पिंकी को लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर रहने लगा था और वहीं पर शादी कर ली थी। दो माह पहले ही वह सहारनपुर में जनता रोड़ पर शांति नगर में किराए के मकान में नाम बदलकर रह रहा था। पिंकी से उसके दो पुत्रियां भी हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story