- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस मुठभेड़ में 25...
उत्तर प्रदेश
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल
Shantanu Roy
21 Dec 2022 9:41 AM GMT

x
बड़ी खबर
मेरठ। गंगानगर पुलिस की 25 हजार के इनामी के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गंगानगर थाना क्षेत्र है। 20 नवंबर को गंगा नगर अमन विहार में सपा नेता श्रवण चौधरी के मकान में डकैती की वारदात हुई थी। एक महीने बाद देहरादून पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील कुमार निवासी दादरी दौराला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी सुशील ने मेरठ में सपा नेता के घर में डकैती की वारदात करना कबूल किया था।
जिसके बाद मेरठ पुलिस में देहरादून जाकर आरोपियों से पूछताछ की और 3 दिन पहले दो आरोपी अब्दुल और जुबेर को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर कर गिरफ्तार कर लिया था। सपा नेता के घर में हुई डकैती के मामले में सुशील गुर्जर समेत 11 बदमाश शामिल थे पांच आरोपी अभी फरार थे सोमवार रात सटीक मुखबिर की सूचना पर गंगानगर पुलिस ने विशाल निवासी रोहटा को पैर में गोली मार दो गिरफ्तार कर लिया है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी देहात का कहना है आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है इसके ऊपर 25000 इनाम घोषित था।
Next Story