उत्तर प्रदेश

247 गांव बाढ़ से प्रभावित, CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

Admin4
23 Sep 2022 11:29 AM GMT
247 गांव बाढ़ से प्रभावित, CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण
x
गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सुबह 9:30 बजे अपने चार्टर विमान से सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर संत कबीर नगर बस्ती अयोध्या गोंडा बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने इन जनपदों के प्रभावित गांव में बाढ़ राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने जनहानि पशु हानि में सरकारी सहायता सहायता बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट का वितरण भी परित गति से किया जाने का आदेश दिया।
गोरखपुर में कुछ दिनों से घाघरा और रोहिणी नदी का जलस्तर काफी तेजी से बड़ा था, लेकिन कल से नदियों के जलस्तर में थोड़ी गिरावट आई है। जिले में लगभग 46 गांव बाढ़ से प्रभावित है। जिसमें अधिकतर गांव गोरखपुर के दक्षिणांचल स्थित बोला और खजनी तहसील के हैं। गोला तहसील के 41 गांव जबकि खजनी तहसील के 5 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन गांव में प्रशासन ने गांव लोगों को आवागमन के लिए 40 नाव लगाई है।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 16 जनपदों में 25 मिमी या उससे अधिक की वर्षा दर्ज हुई है पूरे प्रदेश में वर्तमान में 14 जनपदों के 247 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश के 7 जनपदों में 8 एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई। गोरखपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बहराइच, अयोध्या, बरेली में 8 टीमें लगाई गई।
प्रदेश के 10 जनपदों एसडीआरएफ की 15 टीमें लगाई गईं। बाराबंकी, गोरखपुर, लखनऊ,मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा, अयोध्या, मिर्जापुर में एसडीआरएफ की 15 टीमें लगाई गईं।प्रदेश के 46 जनपदों में पीएसी की 17 कंपनियों के 44 टीमें लगाई गई हैं।वर्तमान में प्रदेश के 44 जनपदों में कुल 67 टीमें बचाव कार्य के लिए प्री-डेप्लॉयड हैं।

न्यूज़क्रेडिट: punjabkesari

Next Story