- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 24 साल की विवाहिता ने...
उत्तर प्रदेश
24 साल की विवाहिता ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
30 Jun 2022 10:35 AM GMT

x
बड़ी खबर
मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में गुरुवार सुबह 24 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब महिला का शव पंखे पर लटका देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पति ने रात में शराब पीकर पत्नी से मारपीट की थी।
Next Story