उत्तर प्रदेश

यूपी में 11 बजे तक 23.03 फीसदी मतदान

jantaserishta.com
14 Feb 2022 11:42 AM IST
यूपी में 11 बजे तक 23.03 फीसदी मतदान
x

2nd Phase Uttar Pradesh Vidhan Sabha Elections 2022: यूपी में आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. इसमें 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले की 55 विधानसभा सीटों के लिए 2.02 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. बता दें कि दूसरे चरण में 9 जिलों से 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

यूपी में 11 बजे तक कितना मतदान
यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों पर 11 बजे तक 23.03 फीसदी मतदान हुआ है. वोटिंग के चार घंटे पूरे हो चुके हैं. 11 बजे तक कहां कितना मतदान हुआ, देखिए -
रामपुर: 21.58%
अमरोहा: 22.97%
मुरादाबाद: 10.27%
बदायूं: 9.68%
सहारनपुर: 12.46%
रामदेव बोले - सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ करें वोट
योग गुरु बाबा रामदेव ने आज दादूबाग स्थित बूथ नंबर 105 पर वोट डाला. उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे. रामदेव ने कहा है कि हमें देश के लिए और ऐसी शक्तियों के खिलाफ मतदान करना चाहिए जो देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य कर रही है और हमें सबसे पहले मतदान करना चाहिएय
संतोष गंगवार बोले - फिर बनेगी बीजेपी सरकार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संतोष गंगवार ने वोट डालने के बाद आजतक से बातचीत की. वह बोले कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हुआ है दोबारा उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और लोग भारी संख्या में वोट डाल रहे हैं. बरेली के सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री संतोष गंगवार अपने परिवार के साथ बरेली में वोट डाले पहुंचे थे. गंगवार ने कहा कि पिछली बार बरेली की सभी नौ विधानसभा सीटों पर पूरी तरह से भाजपा का कब्जा हुआ था, इस बार भी सभी नौ सीटों पर बीजेपी जीतेगी.
बरेली में ठीक कराई गई खराब EVM
बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि बरेली में हर बूथ पर पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. जिला अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है. सुबह के वक्त कुछ जगहों से ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिली थी जिन्हें तत्काल ठीक करवा दिया गया. संवेदनशील बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात हैं उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील भी की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story